Menu

Follow Us

डिस्क प्लाऊ से खेत की जुताई करते हुए किसान

डिस्क प्लाऊ से किसानों को राहत, कीमत और सरकारी सब्सिडी की जानकारी

Ashish Chouhan 6 months ago 0 7

जब बात अच्छी खेती की होती है, तो उसकी शुरुआत होती है बेहतरीन जुताई से होती है। जुताई जितनी गहरी और अच्छी होगी, फसल भी उतनी ही अच्छी उगेगी। और यह काम आसान बनाता है डिस्क प्लाऊ एक ऐसा आधुनिक खेती उपकरण जो सूखी, कड़ी और ऊबड़-खाबड़ जमीन को भी पलटकर उसे खेती लायक बना देता है। 

डिस्क प्लाऊ क्या है?

डिस्क प्लाऊ एक ट्रैक्टर से जुड़ने वाला खास कृषि औजार है, जो खेत की गहरी और असरदार जुताई के लिए इस्तेमाल होता है। यह सख्त और ऊबड़-खाबड़ जमीन को भी तोड़कर भुरभुरी और समतल बना देता है। ये यंत्र मिट्टी को अच्छी तरह से तोड़ता और पलटता है, जिससे जमीन नरम और बराबर हो जाती है। यह मिट्टी को अच्छी तरह पलटता है, जिससे पुरानी घास, खरपतवार और कीट दब जाते हैं। जिससे जमीन में हवा और नमी बेहतर तरीके से पहुंचती है, जिससे फसल की जड़ें मज़बूत होती हैं।

कैसे काम करता है डिस्क प्लाऊ?

  • इसमें 2 से 4 मजबूत डिस्क होती हैं, जो मिट्टी को काटने और पलटने का काम करती हैं।
  • डिस्क का आकार लगभग 600 से 800 मिमी तक होता है, जो गहराई तक काम करती हैं।
  • इसका वजन करीब 236 से 376 किलो तक होता है, इसलिए मजबूत और टिकाऊ होता है।
  •  इसे चलाने के लिए कम से कम 50 हॉर्सपावर (HP) वाला ट्रैक्टर जरूरी है।
  • इसका डिज़ाइन ऐसा है कि यह बिना अटके कठिन जमीन में भी अच्छी तरह काम करता है।

किन किसानों के लिए है उपयोगी?

  • जिनके खेत पथरीले, बंजर या सख्त मिट्टी वाले हैं। 
  • जो बार-बार फसल बदलते हैं। 
  • जिन्हें गहरी जुताई की जरूरत होती है। 
  • जो खेत की सतह को समतल करना चाहते हैं। 

डिस्क प्लाऊ पर सरकार देती है सब्सिडी

अगर आप ट्रैक्टर से जुड़े उपकरण या खेती के अन्य यंत्र खरीदना चाहते हैं, तो सरकार की कृषि यंत्र अनुदान योजना (SMAM/NFSM) आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस योजना के तहत सीमांत और महिला किसानों को 50% तक, जबकि अन्य किसानों को 40% तक सब्सिडी मिलती है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आप अपने जिले के कृषि कार्यालय में संपर्क करें या अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।

डिस्क प्लाऊ की कीमत और लोकप्रिय ब्रांड

मार्केट में डिस्क प्लाऊ कई कंपनियों द्वारा बनाए जाते हैं। इनमें प्रमुख ब्रांड हैं: सॉइल मास्टर, सोनालिका, कैप्टन, यानमार, किर्लोस्कर और लैंडफोर्स कीमतें ब्रांड और मॉडल के अनुसार बदलती हैं, जो लगभग ₹45,000 से ₹3,75,000 तक हो सकती हैं।

और ये भी देखे:- धान में लीफ ब्लास्ट और शीथ ब्लाइट से बर्बाद हो रही फसल? जानिए समाधान

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *