Menu

Follow Us

किसानों को मिल रही है ड्रोन पर भारी सब्सिडी और फ्री ट्रेनिंग, किसान ड्रोन योजना 2025 के तहत

Ashish Chouhan 10 months ago 0 16

खेती को तकनीक से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने किसान ड्रोन योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को ड्रोन खरीदने पर 50% से 90% तक की सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। यह योजना खासकर महिला समूहों, अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों, और छोटे व सीमांत किसानों के लिए है कुछ विशेष श्रेणी के किसानों, जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला किसान को 90% तक सब्सिडी मिल सकती है. जिससे वे कीटनाशक छिड़काव, फसल की निगरानी और जमीन का सर्वे आसानी से कर सकें। किसान ड्रोन योजना 2025 केंद्र सरकार की एक स्कीम है, जिसमें किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए सब्सिडी मिलती है।

ड्रोन ट्रेनिंग

किसानों को ड्रोन चलाने, उसका रखरखाव करने और खेती में उपयोग करने की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस योजना के फायदे:

  •  ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक आसानी से और कम समय में डाला जा सकता है।
  • ड्रोन से फसलों की सेहत पर नजर रखना आसान हो जाता है।
  • ड्रोन से खेत की नमी, उर्वरता और ज़मीन की स्थिति की जांच जल्दी हो जाती है।
  • सही समय पर निगरानी और छिड़काव से फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों बढ़ती हैं।
  • कम समय में ज्यादा काम, जिससे किसान की मेहनत भी घटती है।

सब्सिडी पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *