कुछ फसलें ऐसी हैं जिनके दाम मंडियों में सबसे अच्छे मिल रहे हैं। ये फसलें किसानों के लिए ज्यादा मुनाफा देने वाली साबित हो रही हैं। अगर किसान ये फसले लगा ले तो ज्यादा बेहतर दाम मिल सकते हैं। इनमें से कई फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर बिक रही हैं। जाने कौन सी है ये फसले।
इस समय सबसे अच्छे मंडी भाव देने वाली 5 फसलें:
- मूंग (Moong) – मूंग एक लाभदायक फसल है, जो कम समय में तैयार हो जाती है और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को भी बढ़ाती है। यह खरीफ और गर्मी दोनों मौसमों में उगाई जाती है। मूंग की मांग इस समय बहुत तेज़ है। कई राज्यों में इसका सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹8,682 प्रति क्विंटल तय किया गया है। खुले बाजार में भी मूंग का भाव ₹4,800 से ₹7,700 प्रति क्विंटल तक पहुंच रहा है।
- उड़द (Urad) – उड़द एक कम लागत और ज़्यादा मुनाफा देने वाली फसल है, इस दाल का भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है। इसकी खेती खरीफ (बरसात) और गर्मी (गर्मी के मौसम) दोनों में की जाती है। उड़द की मांग बाजार में लगातार बनी रहती है, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹7,400 प्रति क्विंटल है। और कई मंडियों में यह ₹6,500 से ₹7,500 तक बिक रही है।
- मक्का (Maize) – मक्का एक महत्वपूर्ण अनाज की फसल है जिसे भारत समेत पूरी दुनिया में उगाई जाती है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ पशु चारे और उद्योगों में भी किया जाता है। मक्के के लिए दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। इस समय मंडियों में मक्का का भाव ₹2,200 से ₹2,500 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है।
- सोयाबी (Soybean) – सोयाबीन एक प्रमुख तिलहनी फसल है, जिसका उपयोग तेल निकालने, दाल के रूप में खाने और पशु चारे के लिए किया जाता है। इसे खरीफ के मौसम में बोई जाती है, यानी जून से जुलाई के बीच। इसका उत्पादन दोमट या काली मिट्टी में अच्छा होता है। सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए सोयाबीन स्वास्थ के लिए अच्छी होती है सोयाबीन कीमतों में काफी उतार–चढ़ाव देखा गया ₹3,000 से ₹5,200 प्रति क्विंटल है।
- मूंगफली (Groundnut) – मूंगफली की खेती एक लाभदायक और महत्वपूर्ण तिलहन फसल की खेती है मूंगफली की खेती के लिए गर्म और सूखी जलवायु अच्छी मानी जाती है। यह फसल खासकर हल्की और रेतीली-दोमट मिट्टी में अच्छे से उगती है। इसकी बुवाई आमतौर पर खरीफ के मौसम में जून-जुलाई के महीने में की जाती है। हालांकि, कुछ जगहों पर इसे रबी के मौसम में अक्टूबर-नवंबर में भी बोया जाता है। मूंगफली का भाव मंडियों में ₹5,500–₹6,800 प्रति क्विंटल है।
लाइव मंडी भाव जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करे https://deshkakisan.com/mandi-rates/ फिर अपने राज्य, जिला के नाम का चयन करें। उसके बाद “Show Rates” बटन पर क्लिक करें। आपको ताज़ा मंडी भाव स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
और ये भी पढ़े :- PM Kisan Yojana: आखिर कब आएगी, 20वीं किस्त?