केरल सरकार ने ओणम त्योहार से पहले आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी पर नारियल तेल मिलेगा। कुछ ही हफ्तों पहले तक जो तेल आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया था, अब उसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
नारियल तेल के दाम क्यों घटे?
रिटेल मार्केट में क्या हाल है?
फिलहाल खुदरा बाजार में नारियल तेल ₹450 से ₹500 प्रति किलो के बीच बिक रहा है, जो कई लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। हालांकि थोक बाजार में दाम कम होने से उम्मीद है कि जल्द ही रिटेल में भी कीमतें कम हो जाएंगी। महंगाई के चलते कई लोग अब नारियल तेल के बजाय सूरजमुखी, पामोलिन या मिक्स तेल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही, कुछ जगहों से मिलावटी नारियल तेल की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे ग्राहक ज्यादा सतर्क हो गए हैं।
केरल सरकार की सब्सिडी योजना क्या है?
- केरल सरकार ने राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी पर नारियल तेल देने का फैसला किया है।
- हर राशन कार्ड पर 2 लीटर नारियल तेल रियायती दर ₹349 प्रति लीटर में मिलेगा।
- ये तेल राज्य के सप्लाईको (Supplyco) दुकानों पर उपलब्ध होगा।
- योजना 4 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी।
- इसका मकसद त्योहारों के मौसम में तेल की बढ़ी कीमतों से आम लोगों को राहत देना है।
और ये भी पढ़े:- मूंगफली की फसल को काली फफूंदी, धब्बा और तना सड़न से कैसे बचाएं ?