Menu

Follow Us

मोम लगी हुई चमकदार सेब और असली सेब की तुलना करते हुए हाथ

मोम वाला सेब पहचानें! जानिए असली और नकली सेब की पहचान

Ashish Chouhan 2 months ago 0 28

मोम वाला सेब पहचानें: सेब एक ऐसा फल है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल से लेकर पाचन तक, शरीर के कई हिस्सों का ख्याल रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले हर सेब सेहत के लिए अच्छा नहीं होता?

आजकल कई सेबों को केमिकल और वैक्स की परत से चमकाया जाता है। ये सेब दिखने में लाल और आकर्षक होते हैं, लेकिन खाने में नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए जानना जरूरी है कि मोम वाला सेब पहचानें कैसे।

मोम लगा सेब कैसे पहचानें?

छिलके को ध्यान से देखें

  • नकली सेब अक्सर ज्यादा चमकदार होते है, बहुत ज्यादा लाल और चिकने होते हैं।
  • यह लुक वैक्स और केमिकल की कोटिंग से आता है।
  • जबकि असली सेब हल्का खुरदुरा होता है, रंग थोड़ा मटमैला या लाल-हरा होता है और उस पर नैचुरल धारियां होती हैं।

पानी में डालकर जांचें

  • एक बर्तन में पानी भरें और सेब को डालें।
  • असली सेब भारी होता है और पानी में डूब जाएगा।
  • नकली सेब ऊपर तैरने लगेगा क्योंकि वैक्स की परत उसे हल्का बना देती है।

महक से पहचानें

  • सेब को काटें और उसकी खुशबू सूंघें।
  • असली सेब से ताज़ी, मीठी और प्राकृतिक खुशबू आती है।
  • नकली सेब से थोड़ी अजीब या केमिकल जैसी गंध आ सकती है।

मोम वाले सेब खाने के खतरे

मोम वाले सेब को खाने से कई तरह के नुकसान होने का खतरा बना रहता है. अगर आप मोम वाला सेब खाते हैं, तो इससे आपको पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सेब खरीदते और खाते वक्त थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी है। सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है, और थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है।

और ये भी पढ़े:- ड्रैगन फ्रूट विकास योजना से बिहार के सीमांत किसानों को फायदा, जानिए

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *