मैनुअल सीडर मशीन किसानों के लिए फायदेमंद और समय बचाने वाली साबित हो रही है। इससे न केवल उनकी मेहनत कम होती है, बल्कि फसल भी जल्दी तैयार होती है। इस तकनीक को अपनाकर किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं और खेती में होने वाले खर्च को भी कम कर सकते हैं।
मैनुअल सीडर मशीन किसानों के लिए फायदेमंद:
यह बाजार में मात्र 6 से 7 हजार रुपये में मिलने वाला यह आधुनिक कृषि उपकरण धान, गेहूं, मक्का, चना, उड़द और सरसों जैसी कई फसलों की बुवाई को बेहद आसान बना देता है। इससे बीजों की बुवाई एकदम सीधी और बराबर होती है, जिससे फसल अच्छी होती है और मेहनत भी कम लगती है। यह यंत्र खासतौर पर छोटे किसानों के लिए एक किफायती और उपयोगी समाधान है। यह मशीन हाथ से चलाई जाती है और बीजों को जमीन में बराबर दूरी पर बोती है। इससे बीज की बचत होती है और फसल एकसमान उगती है।
– किसानों को इससे होने वाले फायदे:
- यह सस्ती है, जिससे छोटे किसान भी आसानी से इसे खरीद सकते हैं।
- बीज की बचत होती है क्योंकि वे ठीक जगह पर गिरते हैं और बेकार नहीं जाते।
- कम लगता है जिससे समय की बचत होती है और बुवाई जल्दी होती है।
- पौधे एक जैसे बढ़ते हैं, जिससे फसल की पैदावार अच्छी होती है।
- इससे मेहनत कम लगती है और काम जल्दी होता है।
प्रभाव: इस मैनुअल सीडर मशीन से खेती करने पर फसल 10–15 दिन पककर पहले तैयार होती है, जिससे किसान समय पर कटाई कर सकते हैं और फसल का जल्दी लाभ ले सकते हैं।