Menu

Follow Us

बारिश के मौसम में मिलेगा अच्छा मुनाफा, जानें

Ashish Chouhan 2 months ago 0 18

भारत में बारिश के मौसम में ये 5 खरीफ फसलें कम लागत और मेहनत में अच्छी पैदावार और मुनाफा देती हैं. मानसून शुरू होते ही धान,मक्का, सोयाबीन, मूंगफली और तुअर दाल जैसी 5 प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई तेज हो जाती है खरीफ सीजन (जून से सितंबर) में जब बारिश होती है, तब कुछ खास फसलें कम लागत में अच्छी पैदावार देती हैं

आज हम आपको 5 ऐसी प्रमुख खरीफ फसलों के बारे में बता रहे हैं 

  • धान (Rice):धन सबसे ज़्यादा बोई जाने वाली खरीफ फसलों में से एक है इसे खरीफ फसलों का राजा कहा जाता है. भारत में धान (Rice) की खेती लगभग हर राज्य में होती है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जो धान उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाते हैं जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,छत्तीसगढ़,ओडिशा, और पश्चिम बंगाल ये राज्य भारत में धान की सबसे अधिक खेती करने वाले राज्य माने जाते हैं। इनमें से कई राज्यों में दो से तीन बार धान की फसल ली जाती है।
  • मक्का (Maize / Corn):  मक्का एक ऐसी फसल है जो कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है। यह सूखे और कम बारिश वाले इलाकों के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। मक्का का इस्तेमाल पशुओं के चारे के रूप में, खाने की चीज़ें बनाने में और बायोफ्यूल (जैव ईंधन) तैयार करने में होता है। इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है और समय के साथ लगातार बढ़ रही है बिहार, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान मक्का उगाने वाले प्रमुख राज्य है.
  • सोयाबीन (Soybean): तिलहन फसलों में सबसे अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में से एक है, जो किसान भाइयो क कम खाद, कम सिंचाई और कम मेहनत में भी अच्छा उत्पादन देती है। इन फसलों की खेती विशेष रूप से उन किसानों के लिए लाभदायक है जिनके पास सीमित संसाधन हैं। तेल उद्योग और पशु आहार में इनकी भारी मांग बनी रहती है, जिससे बाजार में इनके अच्छे दाम मिलते हैं और किसान को बेहतर आमदनी प्राप्त होती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना,उत्तर प्रदेश भारत में सोयाबीन उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य है मध्य प्रदेश को भारत में सबसे ज्यादा सोयाबीन उत्पादन; इसे “सोयाबीन का कटोरा” कहा जाता है
  • मूंगफली (Groundnut):  मूंगफली की खेती एक लाभदायक और महत्वपूर्ण तिलहन फसल की खेती है मूंगफली की खेती कई राज्यों में मूंगफली की जाती है. जिनमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में इसकी प्रमुख रूप से खेती की जाती है मूंगफली की खेती के लिए गर्म और सूखी जलवायु अच्छी मानी जाती है। यह फसल खासकर हल्की और रेतीली-दोमट मिट्टी में अच्छे से उगती है। इसकी बुवाई आमतौर पर खरीफ के मौसम में जून-जुलाई के महीने में की जाती है। हालांकि, कुछ जगहों पर इसे रबी के मौसम में अक्टूबर-नवंबर में भी बोया जाता है।
  • अरहर (Toor Dal / Pigeon Pea): अरहर (तूर दाल) एक प्रमुख दलहनी दाल वाली फसल है, जिसे खासकर भारत में बहुत ज्यादा उगाया और खाया जाता है। यह खरीफ मौसम की फसल है, जिसकी बुवाई जून से जुलाई के बीच होती है और यह दिसंबर से जनवरी में पककर तैयार हो जाती है। अरहर की खेती आमतौर पर उन जगहों पर की जाती है जहाँ अच्छी धूप और गर्म मौसम होता है। महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक अरहर के प्रमुख उत्पादक राज्य है महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा अरहर उत्पादक राज्य है. 

 

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *