घर पर जैविक लौकी: आजकल लोग अपने खाने को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं – बाजार में मिल रहे मिलावटी सामान ने सेहत पर जो असर डाला है, उससे बचने के लिए अब लोग ऑर्गेनिक उत्पादों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। और अच्छी बात ये है कि अब सिर्फ ऑर्गेनिक खाने का सपना नहीं, हकीकत बन चुका है – क्योंकि आप अपने ही घर में गमले में सब्जियां उगा सकते हैं।
घर पर जैविक लौकी
लौकी ऐसी ही एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है जिसे आप बेहद आसानी से घर में उगा सकते हैं। चाहे छत हो या बालकनी थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप स्वादिष्ट और ऑर्गेनिक लौकी की खेती घर पर कर सकते हैं।
बीज का सही चुनाव
- अगर शुरुआत अच्छी नहीं, तो फसल भी वैसी ही होगी।
- उन्नत जैविक बीज लें जैसे पूसा समर प्रोलिफिक या अर्का बहार।
- बीजों को 12 घंटे पानी में भिगोकर रखें, ताकि जल्दी अंकुरण हो।
- कोशिश करें कि बीज प्रमाणित और जैविक स्रोत से ही खरीदें।
गमले की सही तैयारी
- लौकी बेल वाली फसल है, इसे फैलने की जगह चाहिए।
- 18–24 इंच गहरा और चौड़ा गमला या ग्रो बैग लें।
- इसमें 50% सामान्य मिट्टी, 30% सड़ी गोबर खाद, 20% रेत या कोकोपीट मिट्टी का मिक्स बनाएं।
- गमले में नीचे छेद होना जरूरी है ताकि पानी निकले और जड़ें न सड़ें।
बुवाई का सही तरीका
- तैयार गमले की मिट्टी में 1 इंच गहराई में 2–3 बीज डालें।
- पहले 2 दिन हल्का पानी दें ज्यादा पानी से बीज सड़ सकते हैं।
- 6–10 दिन में अंकुर निकल आते हैं।
जैविक खाद और देखभाल
- हर 15–20 दिन में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर खाद डालें।
- नीम तेल या नीम खली का छिड़काव करें कीटों से बचाव होता है।
- बेल को चढ़ाने के लिए जाली या लकड़ी का सहारा दें।
कटाई का सही समय
- 50–60 दिन में पौधे में फूल और फिर फल आने लगते हैं।
- जब लौकी हल्के हरे रंग की और नरम हो, तभी काटें।
- ज्यादा पक जाने पर स्वाद खराब हो सकता है।
- एक पौधा 10–15 लौकियां आसानी से दे सकता है बिल्कुल ताजी, स्वादिष्ट और केमिकल-फ्री।
और ये भी पढ़े:- बाढ़ से बर्बाद खेतों को तैयार करना: असरदार तरीके और पूरी प्रक्रिया