सहजन यानी मोरिंगा नाम सुनते ही हराभरा, लंबी फलियों वाला पौधा आंखों के सामने आ जाता है। लेकिन अब ये सिर्फ घर के पीछे उगने वाला पेड़ नहीं रहा अब शहरों में इसकी जबरदस्त डिमांड बढ़ रही है और किसान इसे एक बढ़िया कमाई के ज़रिए के तौर पर अपना रहे हैं। खास बात ये है कि सहजन की खेती बंजर पड़ी ज़मीन पर भी की जा सकती है, और इसमें न ज़्यादा मेहनत लगती है, न ही बहुत बड़ी लागत।
फार्म सोना सहजन खेती के फायदे
- कम लागत, ज्यादा फायदा
- बंजर या कम उपजाऊ जमीन पर भी उगाई जा सकती है
- सहजन की पत्तियों, फलियों, बीजों और यहां तक कि फूलों की भी शहरों में जबरदस्त मांग है
- सेहत के लिए फायदेमंद सुपरफूड की तरह
- डाइट और हेल्थ इंडस्ट्री में बड़ी मांग
फार्म सोना सहजन की खासियत
यह की एक उन्नत किस्म है जिसे NSC द्वारा प्रमोट किया जा रहा है। आइए जानें इसकी खासियत:
- इसमें बस 90 से 100 दिन में फूल आ जाते हैं
- एक बार लगाओ, और 4 साल तक फलियां मिलती रहेंगी
- साल में करीब 4 बार इसकी फलियां तोड़ सकते हैं
- हर फली 45 से 75 सेंटीमीटर लंबी होती है
- और सबसे बड़ी बात स्वाद में भी बाकी किस्मों से बेहतर है
फार्म सोना बीज कितने में मिलेगा?
अब ‘फार्म सोना’ किस्म का बीज आप राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से 15% छूट के साथ खरीद सकते हैं।
- 10 ग्राम का पैकेट सिर्फ ₹34 में
- इस बीज से आप घर पर ही आसानी से सहजन की खेती शुरू कर सकते हैं
- बीज खरीदने के लिए ONDC प्लेटफॉर्म या NSC की वेबसाइट पर जाएं और ऑर्डर कर लें।
फार्म सोना सहजन खेती कैसे करें?
खेत की तैयारी:
- पहले खेत को अच्छे से खरपतवार से साफ कर लें।
- 2.5 मीटर x 2.5 मीटर की दूरी पर, लगभग 45x45x45 सेंटीमीटर के गड्ढे खोद लें।
- हर गड्ढे में 10 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं और मिट्टी से भर दें।
रोपाई कैसे करें?
- सहजन की खेती बीज से भी कर सकते हैं और पौधा लगाकर भी।
- मानसून के दौरान या जब सिंचाई की सुविधा हो, तब कभी भी बोआई कर सकते हैं।
और ये भी देखे:- PM किसान योजना 21वीं किस्त नवंबर में | जानें पूरी जानकारी