मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल मूंग और उड़द की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। अब किसान अपनी फसल तय कीमत पर सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकते हैं।19 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू
मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती और फसलों का सही दाम सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। इसके लिए 19 जून 2025 से किसानों का पंजीकरण शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली और आत्मनिर्भरता को सबसे ऊपर रखती है और उनकी मेहनत का पूरा सम्मान देना हमारी प्राथमिकता है।
सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य
- मूंग की कीमत: 8682 रुपए प्रति क्विंटल
- उड़द की कीमत: 7400 रुपए प्रति क्विंटल
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- खेत का रजिस्ट्री
- मोबाइल नंबर
पंजीयन के बाद किसान अपनी उपज खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे। हर किसान को खरीद की पूरी रसीद और भुगतान का प्रिंटेड विवरण मिलेगा। रीदी का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है। किसान अपनी फसल की बिक्री और भुगतान से जुड़ी सारी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इससे उन्हें अपनी बिक्री का हिसाब आसानी से पता चलता है और पारदर्शिता बनी रहती है।
कृषि पर आधारित उद्योगों का विकास
सरकार सिर्फ फसल खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कृषि से जुड़े उद्योग लगाने में भी मदद कर रही है। इससे किसानों की आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और वे खेती के साथ-साथ चीजों की प्रोसेसिंग और उनकी कीमत बढ़ाने के काम में भी आगे बढ़ सकेंगे।
और ये भी पढ़े :-घर की बालकनी में उगाएं ब्रोकली की यह सेहतमंद और खास