Menu

Follow Us

किसानों को यूरिया वितरण मध्यप्रदेश में

किसानों को मिलेगी समय पर खाद – CM डॉ. मोहन यादव

Ashish Chouhan 2 months ago 0 6

यूरिया वितरण मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को राहत की खबर दी है। उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ महीने में प्रदेश में 5.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया आने वाला है। इससे किसानों को खाद की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी खासतौर पर इस बार, जब मक्का की खेती का रकबा 5 लाख हेक्टेयर बढ़ गया है। सरकार की तरफ से साफ संदेश है हर किसान को समय पर खाद मिलेगा।

मध्यप्रदेश में यूरिया वितरण की स्थिति

  • अब तक 15.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश में जमा हो चुका है।
  • इसमें से 13.92 लाख मीट्रिक टन किसानों को बांटा जा चुका है।
  • और अभी भी 1.68 लाख मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में मौजूद है।

पूंजीगत खर्च में मध्यप्रदेश का दमदार प्रदर्शन!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 की पहली तिमाही में मध्यप्रदेश ने पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) में शानदार काम किया है। CAG (कैग) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 

  • गुजरात – 65% की बढ़त
  • उत्तर प्रदेश – 42% की बढ़त
  • मध्यप्रदेश – 41% की बढ़त

इस प्रदर्शन के साथ मध्यप्रदेश अब देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल हो गया है। 

निर्यात में भी मध्यप्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड!

मध्यप्रदेश ने इस साल अब तक का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा हासिल किया है ₹66,218 करोड़ का निर्यात हुआ है। इसमें 6% की बढ़त दर्ज हुई है, जो खासकर इन चीज़ों के ज़्यादा निर्यात की वजह से है:

  • दवाइयाँ (Pharmaceuticals)
  • इंजीनियरिंग उत्पाद
  • सोया से बने प्रोडक्ट

इस बढ़त के चलते राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की रैंकिंग भी सुधरी है अब 15वें नंबर से बढ़कर 11वें नंबर पर आ गया है मध्यप्रदेश।

और ये भी पढ़े:- उड़द और मूंग की फसल को बचाने के लिए समय पर करें कीटों का नियंत्रण

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *