Menu

Follow Us

फॉल आर्मीवर्म कीट गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए

फॉल आर्मीवर्म: गन्ने की खेती में नया दुश्मन, समय रहते करें बचाव

Ashish Chouhan 2 months ago 0 11

फॉल आर्मीवर्म से गन्ने की फसल को हो रहे नुकसान: किसान पहले ही चोटी बेधक, तना छेदक, और पाइरिल्ला जैसे कीटों से लगातार परेशान हैं। अब एक और नया कीट आपकी मेहनत पर पानी फेरने आ गया है इसका नाम है फॉल आर्मीवर्म। यह कीट बेहद खतरनाक है और खासकर गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुँचा सकता है।

यह कीट कहां से आया?

भारत में इसकी पहली दस्तक 2018 में हुई, जब इसे मक्का की फसल में देखा गया था। शुरुआत में इसे केवल मक्का तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब यह गन्ने की फसल पर भी हमला करने लगा है। तेजी से फैलने और अलग-अलग फसलों को नुकसान पहुंचाने की इसकी क्षमता इसे खतरनाक बनाती है। इसलिए किसानों को सतर्क रहने और समय पर रोकथाम के उपाय करने की जरूरत है।

फॉल आर्मीवर्म इतना खतरनाक क्यों है?

फॉल आर्मीवर्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी तेज़ रफ्तार से बढ़ती आबादी और छुपकर नुकसान पहुँचाने की आदत। ये कीट गन्ने जैसी फसलों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कारण जानिए:

  • एक मादा एक बार में 1000 तक अंडे देती है और ये अंडे पत्तियों पर 50 से 200 के झुंड में होते हैं।
  • निकलने वाली सुंडियां पौधे के बीच और पत्तियां खा जाती हैं।
  • ये सुंडियां पौधे के अंदर छिपकर खाती हैं, इसलिए इन पर कीटनाशक का असर कम होता है।
  •  इनका विकास बहुत तेज़ होता है अगर समय पर रोकथाम न हो, तो ये पूरी फसल तबाह कर सकती हैं।

कैसे पहचानें इस कीट को?

  • इसकी सुंडी के सिर पर उल्टा ‘Y’ आकार का निशान होता है।
  • शरीर के आखिरी हिस्से पर 4 काले बिंदु चौकोर (square) आकार में होते हैं।
  • ये दोनों निशान दिखें तो समझिए फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला हो चुका है।

गन्ने की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का असर

  • छोटी सुंडियां पत्तियां खुरचती हैं, जिससे पत्तियों पर सफेद झिल्ली जैसी परत दिखने लगती है।
  • बड़ी सुंडियां पौधे के अंदर घुस जाती हैं और गोल-गोल छेद (shot holes) बना देती हैं।
  • अगर कीट ज़्यादा फैल जाए तो पौधे का ऊपरी हिस्सा सूख जाता है, जिसे डेड हार्ट कहा जाता है।
  • इससे धीरे-धीरे पूरा पौधा बर्बाद हो सकता है।

फसल को फॉल आर्मीवर्म से कैसे बचाएं?

  1. खेत की नियमित निगरानी करें
  • बुआई के पहले 90 दिनों तक हर हफ्ते खेत का ध्यान से निरीक्षण करें।
  • अगर 100 पौधों में से 5 से 10 पौधों पर खुरचन या छेद नजर आएं, तो तुरंत बचाव शुरू करें।
  1. फेरोमोन ट्रैप लगाएं
  • प्रति हेक्टेयर 5 फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
  • ये नर कीटों को फंसाते हैं और हमला शुरू होने से पहले जानकारी देते हैं।
  1. अंडों के झुंड नष्ट करें
  • पत्तियों पर दिख रहे अंडों को हाथ से तोड़कर हटाएं।
  • यह तरीका सस्ता और असरदार है।
  1. खेत के किनारों को साफ रखें
  • घास और खरपतवार हटाएं।
  • ये जगहें कीटों के छिपने और पनपने का कारण बनती हैं।

प्राकृतिक तरीके अपनाकर फॉल आर्मीवर्म से बचाव

  • चींटियां, ततैया और अन्य मित्र कीट फॉल आर्मीवर्म की सुंडियां खाते हैं, इसलिए इन्हें बचाकर रखें।
  • नीम का तेल या एजाडिरेक्टिन (1500 ppm) वाला नीम आधारित कीटनाशक छिड़कें।
  • SfNPV वायरस या Bt (Bacillus thuringiensis) जैसे जैविक कीटनाशक भी बहुत प्रभावी हैं।
  • नीम की पत्तियों का घोल या गांव के घरेलू उपचार भी फायदेमंद होते हैं।

और ये भी पढ़े:- धान गेहूं खरीद प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब गोदाम से होगी सीधी खरीदी जानिए

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *