एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF): भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए ‘एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है कि कृषि से जुड़े कामों को मजबूत बनाना और किसानों को कम ब्याज पर लोन देना, ताकि वे अपने खेत, फसल भंडारण, कोल्ड स्टोरेज या अन्य ज़रूरी सुविधाएं बना सकें। इससे न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि खेती से जुड़े दूसरे लोगों को भी फायदा होगा।
कृषि अवसंरचना कोष (AIF) क्या है?
भारत सरकार ने वर्ष 2020 में ‘कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund – AIF)’ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है गांवों में कृषि से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैकेजिंग यूनिट्स और प्रोसेसिंग प्लांट आदि के निर्माण को प्रोत्साहित करना। सरकार इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण (Loan) प्रदान करना है।
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) से होने वाले फायदे
- ₹2 करोड़ तक के लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी
- गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट जैसी सुविधाओं के लिए फंडिंग
- पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान में कमी
- फसल बेचने का सही समय, बाजार में बेहतर दाम
- ग्रामीण रोजगार में वृद्धि
- क्रेडिट गारंटी सुविधा (FPO आदि के लिए)
- किसानों की आय में सुधार
- ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग की सुविधा
किन परियोजनाओं के लिए मिल सकता है ऋण?
कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund): इस योजना के तहत वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, साइलो, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग यूनिट, मिलिंग यूनिट, और ग्रेडिंग-सॉर्टिंग सेंटर जैसी सुविधाओं के निर्माण के लिए लोन मिल सकता है। इसके अलावा रेफ्रिजेरेटेड ट्रक, फार्म मशीनरी बैंक, ड्रोन सेवा, कस्टम हायरिंग सेंटर और माटी परीक्षण प्रयोगशाला जैसी परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं।
कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना के लिए पात्रता
- व्यक्तिगत किसान जो खेती से जुड़े हैं।
- किसान समूह या संगठन जैसे एफपीओ।
- सहकारी समितियां जो खेती से जुड़ी हों।
- खेती से जुड़े छोटे व्यवसाय और प्रोसेसिंग यूनिट।
- जो कोई भी खेती के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहता है।
AIF योजना के लिए आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले https://krishinivesh.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आप नए यूजर हैं, तो Register बटन पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी भरकर एक नया अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपको अपना प्रोफाइल चुनना होगा – जैसे कि किसान, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, एग्री स्टार्टअप, कोऑपरेटिव आदि।
- अपनी प्रोफाइल चुनकर आप पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।