Menu

Follow Us

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए किसानों को फ्री ट्रेनिंग और सब्सिडी देती यूपी सरकार

फ्री मधुमक्खी पालन ट्रेनिंग और 40% सब्सिडी: UP सरकार का सुनहरा मौका!

Ashish Chouhan 7 months ago 0 5

फ्री मधुमक्खी पालन ट्रेनिंग यूपी: अगर आप किसान हैं, आपके पास ज़मीन नहीं है, लेकिन आप खेती से जुड़कर कमाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है। योगी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक शानदार मौका दिया है। अब सहारनपुर, बस्ती और प्रयागराज में 90 दिनों का फ्री मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) प्रशिक्षण दिया जाएगा।

क्या मिल रहा है इस योजना में?

सरकार की तरफ से मधुमक्खी पालन की 3 महीने (90 दिन) की ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री में दी जा रही है। ट्रेनिंग सहारनपुर, बस्ती और प्रयागराज में होगी, 16 सितंबर से 15 दिसंबर 2025 तक। इसमें कोई फीस नहीं लगेगी सबकुछ फ्री है। और खास बात ये है कि ट्रेनिंग के बाद अगर आप अपना बिज़नेस शुरू करते हैं, तो सरकार की तरफ से 40% तक की सब्सिडी भी मिलेगी।

कौन ले सकता है हिस्सा?

  • महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं
  • कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
  • जो भी इच्छुक हैं, उन्हें 16 सितंबर 2025 तक आवेदन करना होगा
  • आवेदन करते वक्त, दो जिम्मेदार और भरोसेमंद लोगों से मिला हुआ चरित्र प्रमाण पत्र लगाना जरूरी है।
  • खाने और रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी

आवेदन कहां और कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी केंद्र से संपर्क करना होगा।
  • आप इन में से किसी एक से संपर्क कर सकते हैं:
  • संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर / बस्ती, अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज
  • वहां से आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • फॉर्म को सही तरीके से भरकर वहीं जमा करना होगा।

मधुमक्खी पालन क्यों फायदेमंद है?

  • कम लागत में शुरू हो जाता है
  • ज़्यादा ज़मीन की ज़रूरत नहीं होती
  • शहद बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है
  • साथ ही ये फसलों के उत्पादन और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है

और ये भी पढ़े:- बारिश के कारण फसल में रोग फैलने का खतरा बढ़ा : किसानों को अलर्ट

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *