Menu

Follow Us

घर पर इलायची का पौधा उगाते हुए, हरी इलायची की फली और पौधों की देखभाल

इलायची की खेती कैसे करें घर पर? पूरी जानकारी और देखभाल टिप्स

Ashish Chouhan 4 months ago 0 8

इलायची की खेती घर पर: इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू में ही नहीं, बल्कि इसकी खेती में भी खास होती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप इसे अपने घर में, गमले में भी उगा सकते हैं और वो भी बहुत आसानी से। अगर आपके पास रसोई में रखी हुई हरी इलायची है, और वो बिना प्रोसेस की गई है, तो आप उसी से पौधा उगा सकते हैं। आप जरूरी स्टेप को फॉलो करके आप घर पर इलायची का पौधा तैयार कर सकते हैं।

इलायची की खेती के लिए जरूरी सामग्री

  • हरी और साबुत इलायची की फली
  • गुनगुना पानी
  • टिश्यू पेपर या गीला कपड़ा (अंकुरण के लिए)
  • उपजाऊ मिट्टी, गोबर की खाद और रेत
  • 10–12 इंच का गमला या ग्रोबैग
  • छायादार स्थान

बीज का सही चुनाव कैसे करें?

  • बाजार से हरी और साबुत इलायची खरीदें।
  • ध्यान रखें कि इलायची बहुत सूखी, प्रोसेस्ड या पुरानी न हो।
  • फली को हल्के हाथ से तोड़ें और उसके अंदर से काले बीज निकाल लें।
  • इन बीजों को गुनगुने पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें।

मिट्टी कैसे तैयार करें?

  • इलायची को नमी वाली और जैविक खाद युक्त मिट्टी पसंद होती है।
  • मिट्टी का मिश्रण: 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद, 20% रेत या कोकोपीट मिलाएं।
  • 10–12 इंच गहरा गमला लें जिसमें नीचे ड्रेनज होल जरूर हो।
  • अंकुरित बीजों को 1–2 सेंटीमीटर गहराई में मिट्टी में बोएं।

इलायची को कितनी धूप चाहिए?

  • इलायची को सीधी धूप पसंद नहीं होती।
  • इसे छायादार या आंशिक धूप वाली जगह पर रखें।
  • उपयुक्त स्थान: बालकनी का कोना, घर का उत्तर-पूर्व कोना, या छत का छायादार हिस्सा।
  • मिट्टी को हमेशा हल्का गीला रखें लेकिन पानी जमा न होने दें।

नमी और देखभाल के टिप्स

  • इलायची के पौधे को नमी पसंद है।
  • गर्मियों में पत्तों पर हल्का पानी स्प्रे करें।
  • हर 20–25 दिन में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें।

घर पर इलायची उगाने के फायदे

  • ताजा और शुद्ध इलायची मसाले के रूप में उपलब्ध होती है।
  • घर की सुंदरता और हरियाली बढ़ती है।
  • गार्डनिंग का शौक पूरा होता है।
  • पर्यावरण के लिए लाभकारी और स्वच्छता बढ़ाती है।

और ये भी पढ़े :- बिहार मधुमक्खी पालन योजना 2025-26 | 50% सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *