भारत एक ऐसा देश है जहाँ ज़्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं। हमारे यहाँ खेती सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा है। लेकिन अच्छी फसल उगाने के लिए सबसे पहले ज़रूरी है अच्छी मिट्टी। हर फसल की अपनी पसंद होती है कुछ को काली मिट्टी पसंद है, तो कुछ को दोमट या बलुई। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मिट्टी क्या है, इसकी मुख्य विशेषताएँ क्या होती हैं, और भारत में कौन-कौन सी मिट्टियाँ पाई जाती हैं।
मिट्टी क्या है?
मिट्टी धरती की सबसे ऊपरी परत होती है, जिसमें खनिज, जैविक तत्व, पानी और हवा मौजूद होती है। यही परत पौधों को उगने के लिए ज़रूरी पोषक तत्व देती है। मिट्टी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह की होती है, और उसका रंग, बनावट और उर्वरता भी भिन्न होती है।
भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
भारत में मुख्य रूप से 8 प्रकार की मिट्टी पाई जाती है। हर मिट्टी की अपनी खासियत होती है और ये देश के अलग-अलग हिस्सों में मिलती है।
1. जलोंढ़ मिट्टी
- भारत की सबसे उपजाऊ मिट्टी मानी जाती है।
- यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों के किनारे पाई जाती है।
- उपयुक्त फसलें: गेहूं, धान, मक्का, दलहन, आलू
- भारत के लगभग 22% हिस्से में फैली है।
2. लाल और पीली मिट्टी
- इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसका रंग लाल होता है।
- बारिश के बाद यह मिट्टी पीली दिखाई देने लगती है।
- उपयुक्त फसलें: कपास, दालें, मोटा अनाज
- प्रमुख राज्य: कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल
3. लैटेराइट मिट्टी
- यह मिट्टी भारी मानसूनी बारिश के कारण बनती है।
- इसमें फॉस्फोरस और नाइट्रोजन की कमी होती है।
- उपयुक्त फसलें: चाय, कॉफी, काजू
- पाई जाती है: केरल, कर्नाटक, ओडिशा, असम
4. काली मिट्टी
- यह मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है, इसलिए इसे “काली कपास मिट्टी” भी कहते हैं।
- इसमें मैग्नीशियम, चूना और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं।
- फसलें: कपास, ज्वार, गेहूं, बाजरा, चना
- राज्य: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश
5. रेतीली और शुष्क मिट्टी
- यह मिट्टी रेगिस्तानी इलाकों में पाई जाती है।
- इसमें नमी की कमी होती है, लेकिन यदि सिंचाई की व्यवस्था हो तो यह उपजाऊ हो सकती है।
- उपयुक्त फसलें: बाजरा, ज्वार, तिलहन
- प्रमुख राज्य: राजस्थान, गुजरात
6. लवणीय और क्षारीय मिट्टी
- यह मिट्टी समुद्री प्रभाव और खारे पानी वाले क्षेत्रों में बनती है।
- इसमें खेती करना चुनौतीपूर्ण होता है, फिर भी कुछ खास फसलें उगाई जा सकती हैं।
- उपयुक्त फसल: नारियल
- राज्य: पंजाब, हरियाणा, केरल, गुजरात के तटीय इलाके
7. पीट और जैविक मिट्टी
- यह मिट्टी दलदली इलाकों में पाई जाती है।
- इसमें कार्बनिक पदार्थों की भरपूर मात्रा होती है।
- राज्य: केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड
8. वन मिट्टी
- यह मिट्टी पहाड़ी और जंगलों वाले इलाकों में पाई जाती है।
- यह जैविक पदार्थों से समृद्ध होती है।
- उपयुक्त फसलें: फल, चाय, कॉफी
- पाई जाती है: हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्य
और ये भी पढ़े:- किसानों को मिलेगी समय पर खाद – CM डॉ. मोहन यादव