Menu

Follow Us

अक्टूबर में लगाया गया करौंदा पौधा, स्वस्थ और स्वादिष्ट फलों के साथ।

अक्टूबर में लगाएं करौंदा: स्वाद और सेहत का खजाना आपके घर में

Ashish Chouhan 4 weeks ago 0 3

अक्टूबर में लगाएं करौंदा: अगर आप होम गार्डनिंग के शौकीन हैं और अपने घर में कुछ ऐसा उगाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो, सेहतमंद भी और दिखने में भी सुंदर, तो करौंदा (Karonda) एक बेहतरीन विकल्प है। खास बात ये है अक्टूबर का महीना करौंदा लगाने के लिए सबसे सही समय माना जाता है। इस मौसम में पौधा जल्दी जमता है और तेजी से बढ़ता भी है।

अक्टूबर में करौंदा लगाना क्यों है खास

करौंदा एक छोटा सा, झाड़ी जैसा पौधा है जिसे आप गमले में या ज़मीन पर कहीं भी आसानी से उगा सकते हैं। यह न सिर्फ देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसके छोटे-छोटे फल भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। करौंदे के फलों में विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह फल पाचन को सुधारता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

अक्टूबर में करौंदा लगाना सबसे सही समय क्यों?

  • बारिश के बाद मिट्टी में नमी बनी रहती है 
  • पौधे को शुरुआती ग्रोथ के लिए उपयुक्त वातावरण मिलता है।
  • तापमान और धूप का संतुलन पौधे की तेज़ और स्वस्थ वृद्धि में मदद करता है।

करौंदे के पौधे के औषधीय फायदे

  • विटामिन C – हमारी इम्यूनिटी मजबूत करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • आयरन – खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में मदद करता है।
  • फाइबर – पाचन ठीक रखता है और पेट साफ करता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट – शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल – डायबिटीज में शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

करौंदे का पौधा कैसे लगाएं?

  • अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे बेहतर।
  • जैविक खाद या कंपोस्ट ज़रूर मिलाएं ताकि मिट्टी उपजाऊ बने।
  • पौधों के बीच 4-5 फीट और कतारों के बीच 6-8 फीट दूरी रखें।
  • पौधे को रोजाना 4-6 घंटे की सीधी धूप मिले।
  • हफ्ते में 1-2 बार पानी दें, पर जलभराव से बचें।

देखभाल और रखरखाव

  • समय-समय पर करें ताकि झाड़ी फैलने से रोके और फल ज्यादा लगें।
  • फिड्स, थ्रिप्स, सफेद मक्खी जैसे कीटों से बचाने के लिए नीम तेल या घरेलू साबुन के घोल का छिड़काव करें।
  • सही देखभाल से 3-6 महीनों में फल लगना शुरू हो जाता है।

और ये भी पढ़े:- धान की फसल की कीट‑रोग नियंत्रण: BPH से Blast तक सटीक उपाय

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *