PM Kisan 21वीं किस्त: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अक्टूबर 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। पिछली 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी, जिससे 9.71 करोड़ किसानों को ₹2000 की राशि मिली थी।
क्यों अक्टूबर में किस्त आना तय माना जा रहा है?
- बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं।
- दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को है, जो कि त्योहारी सीजन की शुरुआत है।
- छठ पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है।
- चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों को मदद की किस्त देना जरूरी होता है, ताकि चुनाव के दौरान दिक्कत न हो।
PM किसान योजना की मुख्य बातें
- ₹6000 सालाना मदद, तीन किस्तों में मिलेगी।
- पैसा सीधे आपके बैंक खाते में DBT के जरिए आएगा।
- ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग ज़रूरी है।
- सिर्फ उन किसानों को फायदा मिलेगा जिनके पास जमीन है।
बिहार के लिए खास खबर
बिहार में करीब 75.81 लाख किसान पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं। पिछले बार भी बड़ी संख्या में किसानों को मदद मिली थी। इस बार पूरे देश में लगभग 9.5 से 9.8 करोड़ किसान इस योजना से लाभान्वित होने वाले हैं। ये योजना किसानों के लिए सच में बहुत मददगार साबित हो रही है!
किसानों के लिए जरूरी सलाह:
- किसान जल्दी से जल्दी ई-केवाईसी अपडेट करवा लें।
- बैंक खाता को अपने आधार से लिंक जरूर करें।
- अपनी जमीन का रिकॉर्ड राजस्व विभाग से मिलान कराएं।
- अगर पिछली किस्त नहीं मिली, तो pmkisan.gov.in पर जाकर “Status Check” करें।
और ये भी देखे:- मिर्च की पत्तियाँ ऊपर क्यों मुड़ती हैं? जानें कारण और इलाज