Menu

Follow Us

PM Kisan योजना 21वीं किस्त से पहले जांच प्रक्रिया में शामिल किसान

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले जांच, 31 लाख किसानों पर संकट

Ashish Chouhan 18 hours ago 0 4

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त से पहले सरकार ने शुरू की सख्त जांच

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त से पहले किसानों की पात्रता की सख्त जांच शुरू कर दी है। अब तक 31 लाख से अधिक लाभार्थी संदेह के घेरे में हैं, जिनमें से कई का नाम सूची से हट सकता है।

क्यों कट सकते हैं 31 लाख किसानों के नाम?

  • पति-पत्नी दोनों को योजना का लाभ मिल रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।
  • 1.76 लाख नाबालिग बच्चों के खातों में गलती से किस्त भेजी गई है।
  • 8 लाख से ज्यादा किसानों के भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है।
  • सरकार चाहती है कि सिर्फ सही और पात्र किसानों को ही अगली किस्त मिले।
  • राज्यों को 15 अक्टूबर तक पात्रता की जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

PM-KISAN योजना के लिए जरूरी पात्रता शर्तें

  • पति या पत्नी में से केवल एक को योजना का लाभ मिल सकता है।
  • लाभार्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अगर किसान ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

कैसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस?

PM-Kisan स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:

  • PM-Kisan Portal पर जाएं
  • होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड भरें
  • Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को डालें
  • अब स्क्रीन पर आपका e-KYC, Land Seeding और पात्रता स्टेटस दिखाई देगा

रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता? ऐसे जानें:

  • पोर्टल पर “Know Your Registration Number” पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • OTP डालें और आपका रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा

किन राज्यों को मिल चुकी है 21वीं किस्त?

अब तक जिन राज्यों में ₹2,000 की 21वीं किस्त पहुंच चुकी है, वे हैं:

  • पंजाब
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • उत्तराखंड

अन्य राज्यों के किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि दिवाली से पहले, बाकी राज्यों में भी किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अगर आपका नाम अपात्र सूची में आ गया है तो क्या करें?

अगर गलती से या दस्तावेजों की गड़बड़ी के चलते आपका नाम अपात्र लाभार्थियों में आ गया है, तो घबराएं नहीं। नीचे दिए गए कदम उठाकर आप सुधार कर सकते हैं:

  • PM-Kisan पोर्टल पर जाकर आधार से ई-केवाईसी पूरा करें।
  • अपने भूमि रिकॉर्ड को योजना से लिंक करवाएं।
  • यदि कोई दस्तावेज गलत है, तो स्थानीय कृषि अधिकारी से मिलकर सुधार करवाएं।
  • यदि परिवार में दो लोगों के नाम हैं, तो एक को हटवाएं।

21वीं किस्त कब तक मिल सकती है?

सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक अधिकतर राज्यों में 21वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

और ये भी पढ़े :- गन्ना खेती में क्रांति: ट्रेंच विधि से पैदावार बढ़ी और गुलदार का खतरा कम

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *