Menu

Follow Us

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन में नई क्रांति का दृश्य

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: मछली पालन में नई क्रांति लेकर आई सरकार

Ashish Chouhan 3 months ago 0 7

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana): प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों और उद्यमियों को 60% तक सब्सिडी देती है। यह योजना रोजगार, उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM MSY) क्या है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM MSY) के तहत भारत सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए SC/ST और महिलाओं को 60%, जबकि OBC और सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी दे रही है। यह योजना देशभर में लागू है और रोजगार व आय का नया जरिया बनेगी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM MSY) के उद्देश्य

  • मछली पालन क्षेत्र का जिम्मेदारी से और सभी के लिए लाभदायक उपयोग करना।
  • मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक और जमीन-पानी का बेहतर उपयोग करना।
  • मछली पकड़ने के बाद के काम (जैसे प्रोसेसिंग और पैकेजिंग) को बेहतर बनाना।
  • मछुआरों और मछली किसानों की आय दोगुनी करना और नए रोजगार बनाना।
  • खेती और निर्यात में मछली पालन का योगदान बढ़ाना।
  • मछुआरों को सुरक्षा, सुविधाएं और आर्थिक मदद देना।

मछली पालन योजना का ऐसे उठाएं पूरा लाभ

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए SC/ST और महिलाओं को 60% तक, जबकि OBC और सामान्य वर्ग को 40% तक अनुदान दिया जाता है। यह योजना रोजगार बढ़ाने, ग्रामीण लोगों की आय में सुधार और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है।

मछली पालन के लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी?

किसान 1-2 हेक्टेयर में 6 फीट गहरा तालाब बना सकते हैं। लागत करीब 11 लाख रुपये है, जिस पर सरकार सब्सिडी देती है।SC/ST और महिलाओं को 6.60 लाख, OBC और सामान्य को 4.40 लाख रुपये तक अनुदान मिलता है। 2 हेक्टेयर पर यह दोगुना हो जाता है।इससे मछली पालन सस्ता और आसान हो जाता है।

कौन-कौन सी मछलियां पाल सकते हैं?

मछली पालन योजना के तहत किसान कई प्रकार की मछलियां पाल सकते हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रिय मछलियों में रॉहू, कैटला, मृगल, तिलापिया, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प शामिल हैं। ये मछलियां तालाब में आसानी से पाली जा सकती हैं और बाजार में इनकी अच्छी मांग रहती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM MSY)  कैसे करें आवेदन?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना किसानों, उद्यमियों और महिलाओं के लिए नई शुरुआत और आत्मनिर्भर बनने का अच्छा मौका है। आप इस योजना के लिए PMMSY पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर “Registration” या “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करें। आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें। फिर ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापित करें।

PM MSY आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • परियोजना रिपोर्ट
  • भूमि दस्तावेज: लीज एग्रीमेंट, भूमि स्वामित्व दस्तावेज, या भूमि स्वामी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC)

 

अभी 📲 WhatsApp पर शेयर करें

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *