रोटावेटर (rotavator): जैसे ही मॉनसून आता है, किसान खरीफ फसलों की बुवाई में लग जाते हैं। लेकिन बुवाई से पहले खेत को अच्छे से तैयार करना बहुत जरूरी होती है। खासकर, फसल बोने से पहले खेत की जुताई जरूर करनी चाहिए। इससे मिट्टी नरम और उपजाऊ बनती है। आज हम आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बता रहे हैं, जो खेती के लिए बहुत फायदेमंद है। इस मशीन का नाम है ‘रोटावेटर’। अगर आप इसे खेत में इस्तेमाल करते हैं, तो मिट्टी अच्छी तरह तैयार होती है और फसल की पैदावार भी बढ़ती है।
रोटावेटर (rotavator) का उपयोग
रोटावेटर एक खेती में काम आने वाली मशीन है। इसका इस्तेमाल खेत की तैयारी के लिए किया जाता है। यह मशीन बहुत मजबूत होती है और सख्त मिट्टी को भी तोड़कर नरम बना देती है। गर्मी में जब मिट्टी सूखकर कड़ी हो जाती है, तो खरीफ फसल बोना मुश्किल होता है। रोटावेटर उस मिट्टी को तोड़कर नमी लाने में मदद करता है, जिससे बुवाई आसान हो जाती है।इसके अलावा, यह मशीन खेत में बची पुरानी फसल की जड़ें और अवशेष भी साफ कर देती है। इसलिए किसान इसे खेत की सफाई और मिट्टी को तैयार करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
रोटावेटर (rotavator) के फायदे
रोटावेटर एक ऐसी मशीन है जिसमें घूमने वाले ब्लेड लगे होते हैं। ये ब्लेड मिट्टी को तोड़ते हैं और खेत को भुरभुरा बना देते हैं। पहले खेत की जुताई और सफाई में बहुत मेहनत लगती थी और काफी समय भी लगता था। लेकिन अब रोटावेटर से यही काम बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता है। पहले खेत की जुताई और सफाई में बहुत मेहनत लगती थी और काफी समय भी लगता था। लेकिन अब रोटावेटर से यही काम बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता है।
जब रोटावेटर से खेत में काम किया जाता है, तो फसल के बचे हुए अवशेष साफ हो जाते हैं। इससे खेत में कीड़े और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। मिट्टी में फफूंद (फंगल इन्फेक्शन) नहीं पनपता और उसकी पानी रोकने की ताकत यानी जलधारण क्षमता भी अच्छी हो जाती है। इसके अलावा, खेत में उगने वाली बेकार की घास और खरपतवार भी खत्म हो जाती है, जिससे फसल अच्छी तरह बढ़ती है।
और ये भी देखे : मानसून में सब्जियों की खेती करें इस तरह, नुकसान से बचें और बढ़ाएं मुनाफा