Menu

Follow Us

देश का किसान ऐप: मंडी भाव, मौसम, खाद कैलकुलेटर और योजनाएं एक ऐप में

नया अपडेट: फसल कैलेंडर और रोज़ के खेल

देश का किसान ऐप: मंडी भाव से लेकर खेती की हर ज़रूरी जानकारी, एक ऐप में

आज का मंडी भाव, आपके इलाके का मौसम, खाद-बीज कैलकुलेटर, फसल कैलेंडर और सरकारी योजनाएं, सब कुछ आपकी अपनी भाषा में। बिल्कुल मुफ्त।

★ 5.0Play Store रेटिंग
1,000+डाउनलोड
4भाषाएं
₹0हमेशा मुफ्त
देश का किसान ऐप में मौसम की स्क्रीन
देश का किसान ऐप में आज का मंडी भाव: मंडीवार गेहूं के दाम
स्कैन करें, फोन पर इंस्टॉल करें
जानकारी के स्रोतdata.gov.inAgmarknetICAR-IISSCIB&RCOpenWeatherMap
हमारा उद्देश्य

अंदाज़े से नहीं, सही जानकारी से खेती

देश का किसान का मकसद है कि हर किसान तक सही, भरोसेमंद और समय पर जानकारी उसकी अपनी भाषा में पहुंचे। इससे किसान को सीधा फायदा होता है:

फसल का बेहतर दाम

बेचने से पहले आस-पास की मंडियों के भाव मिलाएं और सही मंडी, सही दिन चुनें।

खाद पर सही खर्च

ज़िले की वैज्ञानिक सिफारिश के हिसाब से खाद डालें, न कम न ज़्यादा।

समय पर खेती का काम

फसल कैलेंडर और मौसम से पता रहे कि इस हफ्ते खेत में क्या करना है।

योजनाओं का पूरा लाभ

कौन-सी योजना आपके काम की है, सही जानकारी से जानें और धोखाधड़ी से बचें।

मुख्य सुविधाएं

ऐप क्या-क्या करती है

मंडी भाव

देश भर की मंडियों के आज के दाम

फसल या मंडी का नाम लिखकर खोजें और देखें कि आज किस मंडी में आपकी फसल का क्या भाव चल रहा है।

  • न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल भाव, प्रति क्विंटल
  • राज्य, ज़िले और फसल से छांटें
  • भाव सीधे सरकारी पोर्टल data.gov.in (Agmarknet) से
  • एक टैप में भाव WhatsApp पर शेयर करें
मंडी भाव स्क्रीन, राज्य, ज़िले और फसल के फिल्टर के साथ
फसल कैलेंडर

बुवाई से कटाई तक, हर हफ्ते का काम

अपनी फसल और बुवाई की तारीख डालें, ऐप बताएगी कि इस हफ्ते खेत में क्या करना है।

  • सिंचाई, निदाई, खाद और देखभाल का हफ्तेवार प्लान
  • आपके राज्य और ज़िले के हिसाब से
  • धान, प्याज जैसी फसलों में नर्सरी और रोपाई की तारीख अलग से
फसल कैलेंडर: गेहूं, बुवाई का दिन और इस हफ्ते के काम
खाद और बीज कैलकुलेटर

कितनी खाद, कितना बीज: सही हिसाब

फसल, ज़िला और खेत का आकार चुनें, ऐप तुरंत बताएगी कि कितना यूरिया, DAP और MOP चाहिए।

  • ICAR-IISS की ज़िलेवार सिफारिशों पर आधारित
  • बीज कैलकुलेटर से बीज की सही मात्रा
खाद कैलकुलेटर: ज़िले की सिफारिश और यूरिया, DAP, MOP की मात्रा
मौसम

आपके गांव का मौसम, आपकी भाषा में

आज का मौसम, बारिश की संभावना, नमी, हवा और अगले 5 दिन का अनुमान, ताकि छिड़काव और सिंचाई सही समय पर हो।

  • आपकी लोकेशन के हिसाब से अपने आप
  • किसी भी शहर का मौसम भी देखें
  • रोज़ सुबह मौसम की सूचना
मौसम स्क्रीन: आज का मौसम और अगले 5 दिन का अनुमान
और भी बहुत कुछ

एक ऐप, खेती की हर ज़रूरत

भाव, सलाह, खबर और नौकरी के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट की ज़रूरत नहीं।

फसल रोग

आम रोगों और कीटों के लक्षण और बचाव। दवा की जानकारी सिर्फ CIB&RC से मंज़ूर।

कृषि योजना

क्या मिलता है, कौन ले सकता है और आवेदन कैसे करें, आसान भाषा में।

खेती समाचार

मंडी, मौसम और योजनाओं की ताज़ा खबरें। अपने इलाके की खबर भी भेजें।

वीडियो और रील्स

खेती के वीडियो और छोटी रील्स ऐप के अंदर ही देखें।

रोज़ के खेल

क्विज़, पहेली और शब्द माला। स्ट्रीक बनाएं, दोस्तों को चुनौती दें।

किसान समुदाय

अपना सवाल पूछें, दूसरे किसानों और कृषि विशेषज्ञों से जवाब पाएं।

कृषि नौकरियां

ICAR, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि कंपनियों की सरकारी व प्राइवेट नौकरियां।

सुबह की सूचना

अपनी फसल का भाव, मौसम और ताज़ा खबर। जो चाहें वही चालू रखें।

स्क्रीनशॉट

ऐप अंदर से कैसी दिखती है

साफ और आसान स्क्रीन, जिसे कोई भी चला सके।

देश का किसान ऐप: मंडी भाव स्क्रीन
मंडी भाव
देश का किसान ऐप: मौसम स्क्रीन
मौसम
देश का किसान ऐप: फसल कैलेंडर स्क्रीन
फसल कैलेंडर
देश का किसान ऐप: खाद कैलकुलेटर स्क्रीन
खाद कैलकुलेटर
देश का किसान ऐप: बीज कैलकुलेटर स्क्रीन
बीज कैलकुलेटर
देश का किसान ऐप: फसल रोग स्क्रीन
फसल रोग
देश का किसान ऐप: कृषि योजना स्क्रीन
कृषि योजना
देश का किसान ऐप: आज का क्विज़ स्क्रीन
आज का क्विज़
देश का किसान ऐप: अपनी फसल चुनें स्क्रीन
अपनी फसल चुनें
देश का किसान ऐप: सभी सुविधाएं स्क्रीन
सभी सुविधाएं
शुरुआत

सिर्फ 3 कदम, एक मिनट से कम

1

ऐप डाउनलोड करें

Google Play से मुफ्त इंस्टॉल करें।

2

भाषा, फसल और ज़िला चुनें

बताएं कि आप क्या उगाते हैं और कहां से हैं।

3

आज का भाव और मौसम देखें

होम पर ही, आपके ज़िले और फसल के हिसाब से।

भरोसा

सही स्रोत, सुरक्षित डेटा

जानकारी कहां से आती है

  • मंडी भावdata.gov.in (Agmarknet)
  • खाद की मात्राICAR-IISS
  • दवा की जानकारीCIB&RC
  • मौसमOpenWeatherMap

आपकी जानकारी, आपके फोन में

आपके खेत और फसल की जानकारी और आपकी लोकेशन आपके फोन पर ही रहती है। सूचनाएं आप खुद चालू या बंद कर सकते हैं।

ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती में है। इसे मार्टेक प्रो (इंदौर) की टीम बनाती है, और कंटेंट B.Sc (कृषि) विशेषज्ञ लिखते हैं। हमारे बारे में · प्राइवेसी पॉलिसी

देश का किसान सरकारी ऐप नहीं है और किसी सरकारी संस्था से जुड़ा या मंज़ूर नहीं है। जानकारी सार्वजनिक सरकारी पोर्टल से ली जाती है।

FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या देश का किसान ऐप मुफ्त है?

हां, ऐप पूरी तरह मुफ्त है। Google Play से डाउनलोड करें, कोई शुल्क नहीं।

ऐप में मंडी भाव कहां से आते हैं?

मंडी भाव भारत सरकार के data.gov.in (Agmarknet) पोर्टल से सीधे आते हैं। हर फसल का न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल भाव प्रति क्विंटल दिखता है।

ऐप किन भाषाओं में है?

हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती। भाषा कभी भी बदल सकते हैं।

क्या यह सरकारी ऐप है?

नहीं। देश का किसान एक निजी ऐप है (मार्टेक प्रो, इंदौर) और किसी सरकारी संस्था से जुड़ा नहीं है। यह सार्वजनिक सरकारी स्रोतों की जानकारी आसान भाषा में देता है।

क्या मेरा डेटा सुरक्षित है?

आपकी खेत और फसल की जानकारी आपके फोन पर ही रहती है। लोकेशन भी फोन पर ही रखी जाती है। विवरण के लिए प्राइवेसी पॉलिसी देखें।

क्या ऐप iPhone पर चलता है?

अभी ऐप सिर्फ Android फोन के लिए Google Play पर उपलब्ध है।

आज का मंडी भाव, अभी अपने फोन पर

मुफ्त डाउनलोड करें और अपनी फसल, अपने ज़िले की जानकारी रोज़ पाएं।

स्कैन करके इंस्टॉल करें