GST में कटौती किसानों को राहत: केंद्र सरकार के नए GST सुधारों से किसानों को राहत। अब खेती करना होगा सस्ता, आसान और ज्यादा फायदेमंद! 22 सितंबर से लागू हो रहे इन सुधारों का सबसे बड़ा असर ट्रैक्टर, जैव उर्वरक और दूध जैसे जरूरी उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा।
ट्रैक्टर पर होगी 25,000 से 63,000 रुपये तक की बचत
अब ट्रैक्टर पर जीएसटी घटा दिया गया है, जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा।
- 35 HP ट्रैक्टर (5.8 लाख रुपये) → अब करीब 41,000 रुपये की बचत
- 45 HP ट्रैक्टर → 45,000 रुपये की बचत
- 50 HP ट्रैक्टर → 53,000 रुपये की बचत
- 75 HP ट्रैक्टर → 63,000 रुपये की बचत
जैविक उर्वरक और कीटनाशक भी होंगे सस्ते
- जैविक कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर GST घटा दिया गया है।
- किसान अब आसानी से रासायनिक के बजाय जैविक उर्वरक अपना सकेंगे।
- इससे खेती की लागत घटेगी और फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी।
- मिट्टी की सेहत सुधरेगी और खेती होगी ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित।
GST में कटौती से डेयरी किसानों को राहत
दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों पर अब जीएसटी शून्य (0%) कर दिया गया है।
- दूध व पनीर होंगे सस्ते
- आम लोगों को राहत
- डेयरी किसानों और पशुपालकों की कमाई बढ़ेगी
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
किसान भाइयों के लिए संदेश
- 22 सितंबर से पहले पूरी तैयारी कर लें।
- सस्ते ट्रैक्टर, खाद और कीटनाशक का पूरा फायदा उठाएं।
- जैविक खेती और डेयरी पर खास ध्यान दें इनमें अच्छा मुनाफा है।
- ज्यादा जानकारी और नई दरें जानने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क करें।
और ये भी पढ़े:- फ्री मधुमक्खी पालन ट्रेनिंग और 40% सब्सिडी: UP सरकार का सुनहरा मौका!