अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार, प्रत्येक बार 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इस बार, PM किसान योजना 21वीं किस्त नवंबर में जारी होने की संभावना है, जिसमें 2,000 रुपये की राशि जारी की जाएगी।
भारत सरकार इस योजना के तहत आर्थिक मदद को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। अब तक इस योजना की कुल 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और पिछली, 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी।
अगर बात करें PM किसान योजना 21वीं किस्त नवंबर में आने की संभावना की, तो यह किस्त चार महीने के अंतराल के हिसाब से नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकती है। हालांकि, सटीक तारीख के लिए अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
और ये भी पढ़े :- धान की कटाई के बाद करें ये 6 ज़रूरी काम, रबी फसल देगी दोगुना मुनाफा