Menu

Follow Us

भारतीय किसान अपनी स्वस्थ फसल के साथ, पीछे पीएम फसल बीमा योजना का लोगो।

किसानों के लिए खुशखबरी: 1-7 जुलाई तक चलेगा फसल बीमा सप्ताह, जानें

Ashish Chouhan 8 months ago 0 35

PMFBY : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम पर फसल का बीमा करने का मौका मिलता है।इससे किसान थोड़े से पैसे देकर अपनी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana : किसानों की आय और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। इसी दिशा में एक और अहम कदम 1 से 7 जुलाई 2025 तक पूरे देश में “फसल बीमा सप्ताह” (Crop Insurance Week) मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के ज्यादा से ज्यादा किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जुड़ें और इसके फायदे समझ सकें।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना? 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को बारिश, सूखा, बाढ़, ओले, और कीटों से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बनाई गई है। इस योजना में किसान बहुत कम पैसे (प्रीमियम) देकर अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। अगर फसल को नुकसान होता है, तो किसान को सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाता है। इससे किसान को आर्थिक सहारा मिलता है 

  • कम प्रीमियम में अपनी फसल का बीमा कराना अब आसान है। 
  •  प्राकृतिक आपदा, कीट और बीमारी से बचाव।
  •  नुकसान होने पर तुरंत पाएँ मुआवजा।
  •  बीमा योजना अपनाओ, नुकसान से बच जाओ
  •  ऑनलाइन पंजीकरण करें और सुरक्षित खेती करें

कैसे कराएं फसल बीमा पंजीकरण

किसान अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर), बैंक शाखा या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर बीमा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं या आप https://pmfby.gov.in/ पर जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

आप वेबसाइट पर जाएं और “Apply for Crop Insurance” पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें (राज्य, जिला, फसल, जमीन आदि) फिर दस्तावेज़ अपलोड करें। पंजीकरण पूरा होने पर रसीद या रजिस्ट्रेशन नंबर सेव करें।  

और ये भी देखे :- जानिए गंधी बग और तना भेदक कीट से अपने धान के फसल को कैसे बचाएं

Written By

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *