अगर आप खेती में नए हैं या घर के गार्डन से कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसे पौधे चुनें जो 12 महीनों में फल देने लगें।
भारत में कई ऐसे फलदार पौधे हैं जो जल्दी बढ़ते हैं, कम मेहनत में तैयार हो जाते हैं और अच्छा मुनाफा भी देते हैं।
कम ज़मीन और सीमित संसाधनों के साथ भी आप इनसे खेती की बढ़िया शुरुआत कर सकते हैं।
5 तेजी से बढ़ने वाले पौधे कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ये 5 फलदार पौधे आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
1. पपीता (Papaya)- सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला पौधा, सिर्फ 9–12 महीनों में फल देना शुरू कर देता है।
2. केला (Banana)- कम मेहनत, कम लागत और 1 साल में बढ़िया पैदावार। छोटे किसानों के लिए शानदार विकल्प।
3. अमरूद (Guava)- साल में दो बार फल देता है। देखभाल भी आसान, मुनाफा भी अच्छा।
4. अंजीर (Anjeer)- गर्म और सूखे इलाकों के लिए बढ़िया। 10–11 महीनों में फल आने लगते हैं।
5. सेब पपीता (Apple Papaya)- पपीते की हाईब्रिड किस्म। जल्दी फलता है और स्वाद भी बेहतरीन होता है।
Video Source:- FarmingPanInfo
और ये भी पढ़े:- गोबर के उपलों से खाद कैसे बनाएं? जानिए तरीका और फायदे